नयी दिल्ली , मार्च 06 -- दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि लोगों के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ साथ इंसुलिन जैसी जीवन रक्षक दवाओं से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. पंकज के निर्देश पर दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने राजधानी दिल्ली के होलसेल दवा मार्केट में विशेष एनफोर्समेंट ड्राइव चलाया। इस अभियान का उद्देश्य दि ल्ली के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और बेस्ट क्वालिटी की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना था। विशेष रूप से इंसुलिन जैसी दवाएं, जिनके लिए सख्त कोल्ड चेन स्टोरेज और मेंटेनेंस को बनाए रखना जरूरी होता है। जांच के दौरान कुल छह होलसेल दवा फर्मों की बारीकी से जांच की गई, जिनमें से चार फर्में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और ड्रग्स रूल्स, 1945 के कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करती हुई पाई गईं।

ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की इस विशेष कार्रवाई पर जवाब देते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि लोगों के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार दवा के स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन पर सख्त रेगुलेटरी निगरानी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इंसुलिन जैसी जीवन रक्षक दवाओं से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित