श्रीगंगानगर , फरवरी 09 -- राजस्थान श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हाे गयी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 42, आदर्श कॉलोनी निवासी राकेश अरोड़ा (55) के रूप में हुई है। राकेश अरोड़ा रात करीब 10 बजे जीप में कुछ सामान लादकर सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुआ था। सूरतगढ़-श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर चक 22-एलजीडब्ल्यू के पास उनकी जीप के आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे जीप उससे टकरा गयी।

पुलिस ने बताया कि इससे राकेश अरोड़ा की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित