दंतेवाड़ा , अक्टूबर 17 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अब जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञान प्रदर्शनी, नाटिका एवं सेमिनार सहित विभिन्न वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम के कमलेश कड़ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान नाटिका में सेजस कुआकोण्डा की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि विज्ञान सेमिनार में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय कटेकल्याण की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पश्चिम भारत विज्ञान प्रदर्शनी के एकल प्रोजेक्ट वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआकोण्डा के दिलीप कुमार यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित