बारां , मार्च 17 -- राजस्थान के बारां शहर में जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा पर पिछले दिनों हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने मंगलवार को बताया कि छह फरवरी को शरद शर्मा पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल से गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल अटक जाने से गोली नहीं चल सकी और वह बालबाल बच गए।

उन्होंने बताया कि गहन जांच के बाद अजय सुमन (26), नीरज सुमन ( 22) और रोहित गोस्वामी (20) को बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं देशी पिस्तौल बरामद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित