जयपुर , फरवरी 20 -- राजस्थान के पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों को मासिक वेतन देने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और प्रस्ताव प्राप्त होने पर इस विषय पर विचार किया जाएगा।

श्री दिलावर प्रश्नकाल में विधायक बहादुर सिंह के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इन सदस्यों को नियमानुसार भत्त्ते दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि ये सदस्य प्रदेश में संचालित आभा कार्ड (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) के माध्यम से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित