रांची , जनवरी 24 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा पाकुड़ के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड से सम्मानित होंगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर दिनांक 25 जनवरी को आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय परिसर, रांची में मध्याह्न 12:00 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य निर्वाचन आयुक्त, झारखंड अलका तिवारी होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित