भदोही , मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश में भदोही के जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने शनिवार को जिला जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

जिला न्यायाधीश अखिलेश दूबे एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा शनिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित