टिहरी , जनवरी 17 -- उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने शनिवार को विकासखंड भिलंगना के डांगी नैलचामी ग्राम मल्ड में नील चामेश्वर नर्सरी का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी परियोजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कृषि आधारित इस आधुनिक नर्सरी का संचालन ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत सीएलएफ संगम स्वायत सहकारिता से जुड़े आकाश स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। नर्सरी की स्थापना में रीप परियोजना से छह लाख रुपये की सहयोग राशि, तीन लाख रुपये का बैंक ऋण तथा एक लाख रुपये का निवेश स्वयं सहायता समूह द्वारा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित