टिहरी गढ़वाल, दिसंबर 09 -- उत्तराखंड में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को विकासखंड भिलंगना स्थित पिलखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी सर्विस, डिलीवरी रूम, वैक्सीन करियर, औषधि कक्ष एवं पेशेंट रजिस्टर की विस्तृत जांच की गई। बंद पड़ी एंबुलेंस पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जताई।
निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड फायर एक्सटिंग्विशर को तत्काल रिफिल करने तथा एक्सपायरी दवाओं की एंट्री कर अलग रखने के निर्देश दिए। पीएचसी में तैनात डॉ. सूर्यांश, नर्सिंग अधिकारी अर्जुन पंवार, वार्ड आया जया, आशा कार्यकर्ता एकादशी, फार्मासिस्ट जीत सिंह एवं वार्डबॉय अमरदीप बडोनी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के 'ऑपरेशन स्वास्थ्य' आंदोलनकारियों से वार्ता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित