लखनऊ , फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी मामलों को गंभीरता से लें, लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनें और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अवैध अतिक्रमण से जुड़े कई मामले भी रखे गए। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों की बात धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित प्रार्थना पत्र स्वीकार किए और आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही, उन्होंने जिलों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर भी जनशिकायतों को सुनें, पीड़ितों को न्याय दिलाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित