मुंबई , फरवरी 11 -- जियोफाइनेंस ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों एनबीएफसी की सावधि जमा सेवाएं शुरू की हैं।
कंपनी ने बताया कि अब ग्राहक एक ही ऐप पर विभिन्न बैंकों की सावधि जमा की शर्तों की तुलना कर निवेश कर सकेंगे।
ऐप पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस सहित कई संस्थानों की सावधि जमा सुविधाएं उपलब्ध हैं। उपयोगकर्ता ब्याज दर के आधार पर विकल्पों को फिल्टर कर सकते हैं। जियोफाइनेंस ऐप पर 8.15 प्रतिशत सालाना तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
पूरी प्रक्रिया शुरू से लेकर अंत तक डिजिटल है, जिससे कुछ ही मिनटों में सावधि जमा खाता खोला जा सकता है। साथ ही एकीकृत डैशबोर्ड के जरिये रिटर्न, परिपक्वता की तारीख और रिन्यूअल का रिमाइंडर भी ग्राहकों को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित