लखनऊ , दिसंबर 05 -- घुसैपैठियों के नाम पर गरीब जनता को परेशान करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल किया कि जिन अधिकारियों ने घुसपैठियों के आधार कार्ड बनाए, दूसरे कानूनी कागज बनवाएं उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है।
श्री यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि लखनऊ में घुसपैठिया नहीं है। घुसपैठियों की जांच भाजपाई कर रहे हैं। उन्हें किसने यह अधिकार दिया और जिन अधिकारियों ने घुसपैठियों के आधार कार्ड बनाये, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुयी है। लखनऊ के सांसद ही रक्षामंत्री है। घुसपैठिए यहां बस गए तो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री क्या कर रहे थे। यहां गरीब लोगों को अपमानित और परेशान किया जा रहा है। उन्हें दुःखी किया जा रहा है।
गोसाईगंज में उन्होंने कहा कि वाराणसी और कई प्रदेशों में बड़ा कोडीन युक्त सिरफ का स्कैडल हो गया। पहले इसे 100 करोड़ रूपये का आंका गया था, यह दो सौ करोड़ रूपये से भी अधिक का कांड हो सकता है। इसमें पुलिस-प्रशासन और भाजपा के लोग शामिल है। दवाई खांसी के सिरप पर प्रश्न लग रहे है। इस काले कारोबार में तमाम मंहगी गाड़िया बंटी है। लेकिन शोरूम वाले नहीं बता रहे है कि कौन कितनी गाड़ियां ले गया। वाराणसी, जौनपुर में गाड़िया बटीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित