जम्मू , अप्रैल 07 -- केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिला प्रशासन को उड़ान योजना के तहत हवाई अड्डे की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिये।
डॉ. सिंह जिले में आयोजित डीआईएसएचए की बैठक के दौरान किश्तवार जिले से संबंधित प्रमुख विकास प्रस्तावों की समीक्षा कर रहे थे, जिसमें आपदा तैयारियों, बुनियादी ढांचे और स्थानीय आर्थिक पहलों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
बैठक के दौरान, उड़ान योजना के तहत किश्तवार में हवाई पट्टी के विकास के मुद्दे विशेष रूप से अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण के संबंध में पर भी चर्चा हुई। उन्होंने किश्तवार के उपायुक्त पंकज शर्मा को निर्देश दिया कि जल्द प्रगति के लिए संबंधित अधिकारियों से अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का मामला उठाएं,"श्री सिंह ने घोषणा की कि राष्ट्रीय भूकंपीय नेटवर्क को मजबूत करने, भूकंप की निगरानी बढ़ाने और क्षेत्र में आपदा तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए किश्तवार में एक नई स्थायी भूकंपीय वेधशाला स्थापित करने का प्रस्ताव है।
डॉ. सिंह ने यह भी घोषणा की कि मौसम पूर्वानुमान में सुधार और आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहयोग के लिए पद्दर और मचाईल में स्वचालित मौसम स्टेशनों की स्थापना के लिए स्थल चयन पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि स्थापना प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित