जालौन , फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर विजय विक्रम रिजॉर्ट के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे घुस गई और देखते ही देखते आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार चालक अंदर ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर के अनुसार सुबह किसी राहगीर ने कोतवाली में सूचना दी कि हाईवे पर कार ट्रक से टकराने के बाद जल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित