जालौन , मई 1 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शुक्रवार को विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं श्रमिकों ने योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संबोधन देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान पात्र श्रमिकों को सम्मानित करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उरई द्वारा 'मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना' के अंतर्गत अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, अरविंद कुमार राठौर और राज कुमार को 31-31 हजार रुपये तथा दीपेन्द्र कुमार को 26 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित