जालौन , अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में शुक्रवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन गुरुवार को कर दिया गया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 11,31,999 पंजीकृत मतदाता शामिल हैं, जिनमें 6,24,126 पुरुष, 5,07,824 महिलाएँ और 49 अन्य मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में 219-माधौगढ़ में 3,96,304, 220-कालपी में 3,60,476 तथा 221-उरई (अजा) में 3,75,219 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित