पटना , जनवरी 13 -- बिहार में पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से पुलिस ने जाली सोना के बिस्कुट के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, (फुलवारीशरीफ 01) सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को मिठाई महल के समीप एक महिला से जाली सोना का बिस्कुट दिखाकर आभूषणों की ठगी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली।
श्री कुमार ने बताया कि तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से जाली सोना का बिस्कुट और आभूषण बरामद किया गया।इसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में की गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित