परभणी , फरवरी 03 -- महाराष्ट्र में परभणी जिले के गणेशपुर के पास जालना-जिंतूर राजमार्ग पर कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक पत्रकार समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना चरथाना पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर मंगलवार तड़के उस समय हुई, जब छत्रपति संभाजीनगर से परभणी जा रही एक कार जिंतूर से संभाजीनगर की ओर आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।
सूचना मिलते ही राजमार्ग पुलिस अधिकारी एसपीयू नेवल, जाकिर सैयद, बालासाहेब गीरम, मेथके और हाखे तुरंत मौके पर पहुंचे। वाहनों में फंसे चारों लोगों को बचा लिया गया और तुरंत इलाज के लिए जिंतूर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित