जालंधर , अक्टूबर 28 -- पंजाब में जालंधर आयुक्तालय पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के गिरफ्तार बदमाशों, मनकरन सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह से छह और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद किए हैं। इस मामले में कुल बरामद किये गये पिस्तौलों की संख्या आठ हो गई है। इससे पहले 2 पिस्तौलें बरामद की गई थीं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के करीबी सहयोगी हैं और उन्हें यह खेप मध्य प्रदेश से मिली थी। वे आपराधिक गिरोहों को हथियार आपूर्ति करने में शामिल थे।

आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इनके किस किस से संबंध है इसकी जाँच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला को रोकने और पंजाब की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित