जालंधर , अप्रैल 19 -- पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामलों में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय थे और इनके खिलाफ हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने और इसके आगे-पीछे के लिंक (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकज) की जांच के लिए विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध हथियार नेटवर्क के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति को दोहराते हुए कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित