जालंधर , दिसंबर 07 -- पंजाब में जालंधर के जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त डा. हिमांशु अग्रवाल ने रविवार को बताया कि नामांकन वापसी के बाद जिला परिषद के लिए कुल 83 और पंचायत समितियों के लिए कुल 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं ।
डा. अग्रवाल ने बताया कि मतदान 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर के जरिए होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं और प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के 21 जोन और 11 पंचायत समितियों के 188 जोन के लिए कुल 1,209 पोलिंग बूथ बनाए गए है। उन्होंने बताया कि नकोदर जिला परिषद के 2 पंचायत समिति के 19 जोन के लिए 130 बूथ बनाए गए है। इसी तरह जिला परिषद के की एक पंचायत समिति महितपुर के 15 जोन के लिए 83 बूथ , जिला परिषद के 2 पंचायत समिति फिल्लौर के 20 जोन 129 बूथ , जिला परिषद के 3 पंचायत समिति आदमपुर के 25 जोन के लिए 200 बूथ,जिला परिषद के 2 पंचायत समिति भोगपुर के 15 जोन के लिए 108 बूथ , जिला परिषद के 2 पंचायत समिति जालंधर पूर्वी के 15 जोन के लिए 86 बूथ जिला परिषद के 2 पंचायत समिति रुड़का कलां के 15 जोन के लिए 96 बूथ जिला परिषद के 2 पंचायत समिति जालंधर पश्चिमी के 19 जोन के लिए 116 बूथ जिला परिषद के 2 पंचायत समिति नूरमहल के 15 जोन के लिए 88 बूथ जिला परिषद के 2 पंचायत समिति शाहकोट के 15 जोन के लिए 90 बूथ जिला परिषद का 1 पंचायत समिति लोहियां खास के 15 जोन के लिए 83 बूथ बूथ बनाए गए है।
उन्होंने बताया कि मतों की गिनती 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित