नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- जापान में भारत की राजदूत और विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सुश्री नगमा मोहम्मद मलिक को मार्शल आईलैंड गणराज्य में भारत की अगली राजदूत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सुश्री मलिक भारतीय विदेश सेवा की 1991 बैच की अधिकारी हैं और वह टोक्यो स्थित निवास से ही मार्शल आईलैंड की राजदूत का कार्यभार भी संभालेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित