टोक्यो , अक्टूबर 16 -- जापान में बीते छह महीनों में भालुओं के हमले में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस अवधि में भालुओं के हमले की 99 घटनाएं प्रकाश में आई हैं और इसमें 108 लोग जख्मी हुए हैं। यह घटनाएं दर्शाती हैं कि यहां पर मानव का पर्यावरणीय संतुलन में हस्तक्षेप बढ़ गया है।
देश के पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, जापान ने वित्तीय वर्ष 2025 में अब तक भालू के हमलों से सात मौतों की पुष्टि की है। यहां वित्तीय वर्ष अप्रैल में शुरू होता है। भालुओं के हमले में साल 2023 में छह लोगों की जान गयी थी लेकिन इस साल छह महीने में यही रिकार्ड टूट गया है।
मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भालुओं के ज़्यादातर हमले देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों और होक्काइडो के सबसे उत्तरी प्रान्त में हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित