, Feb. 21 -- टोक्यो, 21 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) जापान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पश्चिम एशिया में हाल के तनाव के मद्देनजर 50 से अधिक देशों और क्षेत्रों के लिए यात्रा पर सतर्कता चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि हालात में अचानक बदलाव होने की संभावना बनी हुई है और इससे अप्रत्याशित घटनाएँ हो सकती हैं, न केवल पश्चिम एशिया बल्कि अमेरिका और यूरोप सहित अन्य भागों में भी।

दस्तावेज़ में कहा गया है, "पश्चिम एशिया क्षेत्र की स्थिति में अचानक और तीव्र बदलाव की संभावना है। यहां तक कि पश्चिम एशिया से बाहर, संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र सहित, इस स्थिति से संबंधित अप्रत्याशित घटनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता।"आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यदि तनाव और बढ़ता है तो इससे हवाई मार्गों के बंद होने और हवाई अड्डों के अस्थायी रूप से बंद हो जाने की संभावना है, जिसके कारण उड़ानों में रद्दीकरण और देरी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। मंत्रालय ने नागरिकों से कई स्रोतों से अपडेट नियमित रूप से चेक करने, संयुक्त राज्य में अमेरिकी सैन्य ठिकानों से दूर रहने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने को कहा है।

जापान की यह सलाह -अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, इज़राइल, फिलिस्तीन, ईराक, मिस्र, ओमान, कतर, कुवैत, सऊदी अरब, सीरिया, टर्की, बहरीन, जॉर्डन और लेबनान के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों जैसे यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, नीदरलैंड, बेल्जियम, पोलैंड और रोमानिया देशों पर लागू होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित