टोक्यो , फरवरी 04 -- जापान और बंगलादेश ने रक्षा उपकरणों और तकनीक के आदान-प्रदान को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
जापान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया, "तीन फरवरी को ढाका में जापान के बंगलादेश स्थित राजदूत साइडा शिनिची और बंगलादेश सरकार के सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एस.एम. कमरुल हसन ने दोनों देशों की सरकारों के बीच रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौता उसी दिन से प्रभाव में आ गया है।"बयान में कहा गया कि यह समझौता दोनों सरकारों के बीच संयुक्त रूप से निर्धारित परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए रक्षा उपकरणों और तकनीक के प्रबंधन का एक कानूनी ढांचा स्थापित करता है। इनमें वे परियोजनाएं भी शामिल होंगी जो अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में योगदान देंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित