अहमदाबाद , जनवरी 30 -- जापान की प्रमुख साख निर्धारण एजेंसी जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआर) ने अडानी समूह की तीन कंपनियों - अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस - की रेटिंग शुरू कर दी है।

जेसीआर ने इन तीनों कंपनियों को विदेशी मुद्रा में लंबे समय तक की क्रेडिट रेटिंग दी है और सभी के लिए आउटलुक 'स्थिर' रखा है। यह अडानी समूह की मजबूत वित्तीय साख को और भी बेहतर करेगी।

जेसीआर ने अडानी पोर्ट्स को ए- (स्थिर) रेटिंग दी है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि किसी अंतर्राष्ट्रीय साख एजेंसी द्वारा किसी भारतीय कंपनी को देश से ऊपर की रेटिंग मिलना बहुत दुर्लभ माना जाता है।

अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को बीबीबी (स्थिर) रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग देश को दी गयी रेटिंग के बराबर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित