मुंबई , मार्च 13 -- बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म बागी 4 का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 14 मार्च, रात 8 बजे होगा। ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त आमने-सामने नजर आते हैं। उनके साथ सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। वहीं, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे असरदार कलाकारों की मौजूदगी कहानी को और भी धार देने का काम करती है।

ए. हर्षा ने कहा, "बागी 4 में जबरदस्त एक्शन और बेहद रॉ मोमेंट्स शामिल हैं। इसके केंद्र में एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसे हालात उसकी हद तक धकेल देते हैं। यह दर्द, रिश्तों और उन फैसलों की कहानी है, जो हम तब लेते हैं, जब हमारी सबसे कीमती चीज दाँव पर लगी होती है। फिल्म का एक्शन बहुत असरदार है, लेकिन उसकी जड़ में एहसास है और मुझे भरोसा है कि दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे।"बागी 4 को साजिद नाडियाडवाला के बैनर- नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है।फिल्म की कहानी के केंद्र में रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी और ओलिविया की दिलकश प्रेम कहानी है। रॉनी एक बहादुर नेवी ऑफिसर है। जब बेरहम विलेन चाको से ओलिविया की जान खतरे में पड़ जाती है, तब रॉनी अपने प्यार की हिफाज़त के लिए आगे आता है। इसके बाद शुरू होता है एक ऐसा सफर, जिसमें जोरदार एक्शन, जबर्दस्त टकराव और दिल को छू लेने वाले पल लगातार सामने आते हैं, जहाँ रॉनी हर मुश्किल से भिड़ते हुए उस लड़की को सुरक्षित रखने की लड़ाई लड़ता है, जिसे वह सबसे ज्यादा चाहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित