जहानाबाद , मार्च 04 -- बिहार में जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को प्रेमी युगल का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर प्राण बीघा गांवस्थित बधार से एक युवक और युवती का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान राजीव कुमार और रेखा कुमारी के रूप में की गयी है।दोनों के बीच कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सूत्रों ने bataya कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित