अलवर , मार्च 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को खेत में काम कर रहे एक किसान ने विषाक्त दवा के सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बालेटा गांव में मुकेश मीणा (45) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत अलवर के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित