नयी दिल्ली , नवंबर 24 -- न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज उच्चतम न्यायालय के 53वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलायी। उन्होंने हिंदी में शपथ ली और शपथ ग्रहण के बाद पूर्ववर्ती मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई से गले मिलकर उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।उनका कार्यकाल नौ फ़रवरी 2027 तक होगा। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत हुए हैं।
इस बार का शपथ ग्रहण समारोह इस दृष्टि से भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसमें छह देशों-भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल हुए। यह पहली बार है कि भारतीय मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में इतना बड़ा विदेशी न्यायिक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित