रांची , जनवरी 10 -- झारखंड आंदोलन के प्रबल योद्धा और धरतीपुत्र एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई भाजपा नेताओं ने शाहदेव चौक पर जस्टिस एलपीएन शाहदेव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मरांडी ने कहा कि स्व एल पी एन शाहदेव झारखंड के योग्य और मिट्टी के उत्थान केलिए समर्पित योद्धा थे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई को एक नई दिशा दी। आंदोलन को आदिवासी मूलवासी समाज का आंदोलन बनाया। न्यायाधीश से अवकाश प्राप्त करने के बाद उन्होंने आंदोलन में अपनी पूरी ताकत लगा दी। अपनी गिरफ्तारी भी दी। झारखंड की युवा पीढ़ी को ऐसे आंदोलनकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और कहा झारखंड को विकसित झारखंड,आत्मनिर्भर झारखंड का सपना स्व शाहदेव ने दिखाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित