जशपुर , अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां बगीचा से सामरी जा रही शमीम ट्रेवल्स की बस घाटी चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गई और पीछे आ रही कार को टक्कर मारते हुए पलट गई।
यह हादसा पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के महनई में अजीत घर के पास हुआ है। दुर्घटना में आठ से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए बलरामपुर के डीपाडीह अस्पताल भेजा गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया ने घायलों के त्वरित उपचार के निर्देश दिए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित