पटना , अप्रैल 16 -- बिहार जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल की अध्यक्षता में गुरूवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिहार को समृद्ध बनाने की दिशा में विभागीय कार्यों की प्रगति एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रधान सचिव श्री मल्ल ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री की ओर से बिहार को समृद्ध बनाने के लिए निर्धारित प्राथमिकताओं एवं दिशा-निर्देशों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा उन्हें धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुरूप कार्यों की गति को और अधिक तेज करते की आवश्यकता है।
प्रधान सचिव ने सभी पदाधिकारियों को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार के लिये पने सुझाव तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं मुख्यालय स्तर पर कार्यरत कनीय अभियंता, सहायक अभियंता तथा अन्य अभियंता अपने-अपने सुझाव ई-मेल अथवा लिखित रूप से सीधे विभाग को उपलब्ध कराएं। प्राप्त सुझावों को विभाग द्वारा संकलित कर उपयुक्त प्रस्तावों को कार्यान्वयन में शामिल किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित