नयी दिल्ली , नवंबर 11 -- केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में राष्ट्रीय जल पुरस्कार तथा जल संचयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2024 के पुरस्कारों की घोषणा की है।

जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में इन पुरस्कारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में विजेताओं को एक समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी। जलशक्ति मंत्री ने बताया कि इस वर्ष, राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के साथ-साथ, जल संचय जन भागीदारी के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान करेंगी। जल संचय के क्षेत्र में पुरस्कारों का पहला संस्करण है और इसकी स्थापना जल संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में अनुकरणीय प्रयासों के लिए की गई है। मंत्रालय का मानना है कि पुरस्कार विजेताओं के प्रयास नागरिकों को जल संरक्षण और प्रबंधन में योगदान देने के लिए और प्रोत्साहित करेंगे।

उन्होंने बताया कि जल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2024 का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा को दिया जा रहा है। जल संचयन के पहले पुरस्कार के लिए तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को चुना गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित