अहमदाबाद , जनवरी 12 -- भारत की दो दिन की यात्रा पर देर रात यहां पहुंचे जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार सुबह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साबरमती आश्रम का दौरा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम में श्री मर्ज का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मर्ज ने आश्रम में श्री मोदी के साथ बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्रम का दौरा कराया और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।
बाद में श्री मर्ज ने आगंतुक पुस्तिका में एक संदेश भी लिखा।
दोनों नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित