भरतपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के खंडार क्षेत्र के बरनावदा गांव निवासी श्रमिक पति पत्नी एवं उनके मासूम पुत्र की जयपुर में रिंग रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत के बाद बुधवार को उनके गांव में उनका एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेशे से कारीगर बरनावदा निवासी हंसराज बैरवा (36), उनकी श्रमिक पत्नी श्याम देवी (35) और आठ वर्षीय बेटा को 30 मार्च की सुबह मोटर साइकिल से वाटिका से सांगानेर की ओर काम पर जाते समय सीतारामपुरा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार पिकअप द्वारा रौंद दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित