जयपुर , अप्रैल 20 -- राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को राजधानी जयपुर में 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली गयी।
पदयात्रा भाजपा प्रदेश कार्यालय से शहीद स्मारक तक निकाली गयी, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री मंजू बाघमार, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूदंडा, सरिता गैना, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओंने हाथों में बैनर लेकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और पदयात्रा निकाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित