जयपुर , दिसंबर 27 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में कार्यग्रहण नहीं करने पर बीएलओ वरिष्ठ अध्यापक पुष्पेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। झोटवाड़ा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डाॅ एल एन बुनकर ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर श्री सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री बुनकर ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधारीपुरा में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक श्री सिंह को बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किया जाकर कार्यग्रहण के लिए आदेश दिया गया था।
उन्होंने बताया कि श्री सिंह के अपने काम पर उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर पुनः कार्यग्रहण के लिए आदेशित किया गया था, चुनाव लिपिक, संबंधित सुपरवाइजर एवं ईआरओ द्वारा कई बार-बार दूरभाष पर निर्देशित किये जाने के बावजूद चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में, घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने से निर्वाचन का कार्य बाधित हुआ है। इस कारण श्री सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित