जयपुर , अप्रैल 11 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में दुर्गापुरा-जयपुर के मध्य करतारपुरा फाटक रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण रविवार को बन्द रहेगारेलवे आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रेलपथ अनुरक्षण कार्य के कारण जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलखण्ड के समपार फाटक संख्या-84, करतारपुरा फाटक (दुर्गापुरा-जयपुर स्टेशन के मध्य) 12 अप्रैल को प्रातः सात बजे से सायं सात बजे तक सडक यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित