जयपुर , जनवरी 19 -- अठहत्तरवें सेना दिवस के उत्कृष्ट एवं सफल आयोजन के उपलक्ष्य में जयपुर मिलिट्री स्टेशन में आयोजित सम्मान समारोह में दक्षिण-पश्चिम कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) एवं पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) जयपुर की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला समेत 13 सिविल अधिकारियों को आर्मी कमांडर प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।

इस समारोह का उद्देश्य सेना दिवस परेड 2026 के सुव्यवस्थित एवं अनुकरणीय आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों को सम्मानित करना था। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सिविल गणमान्य व्यक्तियों तथा सप्त शक्ति कमान के सैन्य कर्मियों को उनके अनुकरणीय समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया। सप्त शक्ति सभागार में आयोजित समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने इसके अलावा आठ आर्मी कमांडर प्रशस्ति पत्र एवं सैन्य कर्मियों को 40 आर्मी कमांडर प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए। इसके अतिरिक्त समारोह के दौरान एक वेटेरन अचीवर अवार्ड भी प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित