जयपुर , अप्रैल 09 -- राजस्थान में पुलिस का आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल 11 अप्रैल को चौमूं थाने पर जनसुनवाई करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मित्तल शनिवार को पूर्वाह्न साढे़ ग्यारह से दोपहर डेढ़ बजे तक पुलिस थाना चौमूं पर जनसुनवाई करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित