जयपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में शिवा क्लब मार्शल आर्ट्स अकादमी के दो खिलाड़ियों ने इंडिया और एशिया रिकॉर्ड बनाया हैं।

जयपुर में मंगलवार को आयोजित विशेष मार्शल आर्ट्स कार्यक्रम में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के एडजुडिकेटर राजा मूकिम की मौजूदगी में ग्यारह वर्षीय विहान जैन एवं रक्षत धनोपिया ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।

इस दौरान विहान जैन ने 134 फ्रंट स्लैप किक्स लगाकर रिकार्ड बनाया। विहान ने अपनी शानदार गति और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक मिनट में 134 फ्रंट स्लैप किक्स लगाए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोच प्रदीप सिंह राघव ने बताया कि पहले से ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बना चुके विहान ने इस प्रदर्शन के साथ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नया रिकॉर्ड दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित