जयपुर , जनवरी 25 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत) राजस्थान एवं केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा एवं संडेज़ ऑन साइकिल-2026 का आयोजन किया गया।

एस.एस. जैन सुबोध कॉलेज जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य "माई भारत- माई वोट" के माध्यम से युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना जागृत करना तथा उन्हें सक्रिय, जागरूक और जिम्मेदार मतदाता के रूप में सशक्त बनाना रहा। इस राष्ट्रव्यापी पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक ,स्कूल, कालेज ,एन एस एस अन्य संस्थाओं और यूथ क्लबों के युवाओं के साथ साइकिलिस्टों ने भी भाग लिया। प्रथम बार मतदान करने वाले करीब 100 युवा भी इसमें शामिल हुये।जिन्हें माय भारत की तरफ से बैज लगाकर ,कैप ,टी शर्ट पहनाकर और फूलो के साथ पहनाकर सम्मानित किया गया। पिंक टीशर्ट पहनाकर प्रथम बार मतदान करने वाली युवतियों को विशेष तौर पर सम्मानित कर प्रेरित किया गया ।

पदयात्रा एवं साइकिल रैली के माध्यम से मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े संदेशों के साथ फिट इंडिया हिट इंडिया और स्वस्थ भारत -सशक्त भारत और विकसित भारत का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा ने युवाओं से निर्भीक, निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं की सक्रिय भूमिका राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित