जम्मू , मार्च 02 -- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में ह्वाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल पी के मिश्रा ने सोमवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और जारी आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज किया।

उनके साथ सीआईएफ (डेल्टा) के जीओसी भी मौजूद थे।

ह्वाइट नाइट कॉर्प्स के 'एक्स' पर किये गये पोस्ट के अनुसार, जीओसी ने डेल्टा फोर्स के अटूट समर्पण, सटीक ऑपरेशनल फोकस और कर्तव्य के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की।

उन्होंने सभी रैंकों के अधिकारियों और जवानों को सतर्क, सक्रिय और मिशन-केंद्रित रहने तथा हर कार्रवाई में व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाये रखने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित