जम्मू , मार्च 20 -- जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नौ दिवसीय सत्र का दूसरा चरण 27 मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल को समाप्त होगा।

सूत्रों के अनुसार, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और भाजपा की राज्य इकाई के कई वरिष्ठ नेता चुनावी जिम्मेदारियों के कारण इस सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। श्री शर्मा को असम विधानसभा चुनाव के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य नेताओं को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में ड्यूटियाँ लगायी गयी हैं।

गौरतलब है कि केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को मतदान होना है, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल और पश्चिम बंगाल में दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में चुनाव होंगे। सभी राज्यों के चुनावी नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित