श्रीनगर , जनवरी 13 -- जम्मू-कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद कश्मीर घाटी में ठंड का कहर एक बार फिर जारी है और सोमवार रात घाटी में पारा तेजी से नीचे गिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर संभाग में कई जगहों पर रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि जम्मू संभाग में कई जगहों पर यह सामान्य से लगभग ऊपर रहा। मध्य कश्मीर के गांदरबल के सोनमर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि भद्रवाह जम्मू डिवीजन में शून्य से कम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री कम दर्ज किया गया, जो इससे पहली रात से कम था। काजीगुंड में तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे रहा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित