हुबली , फरवरी 27 -- जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक से फॉलोऑन न करा कर दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया और रणजी फाइनल के चौथे दिन शुक्रवार को स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 186 रन बना लिये हैं। जम्मू-कश्मीर ने इस तरह अपनी कुल बढ़त 477 रन पहुंचा कर खिताब पर पहली बार कब्जा करना पक्का कर लिया है।
जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पहली पारी में 293 रन पर समेटने के बाद फॉलोऑन नहीं कराया और दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया। जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने नाबाद 94 रन बनाये, जबकि अब्दुल समद ने 32, कप्तान पारस डोगरा ने 16 और साहिल लूथरा ने नाबाद 16 रन बनाये। कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित