जमुई, मार्च 15 -- बिहार में जमुई जिले के जमुई थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार दो युवक महादेव सिमरिया से पानी लेकर जमुई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जमुई-सिकंदरा मार्ग परझुंडों चौक के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी।इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान सौदागर पासवान (26) और प्रदीप पासवान( 37)के रूप में की गयी है। दोनों युवक होटल और रेस्टोरेंट में पानी पहुंचाने का काम करते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित