जमुई , फरवरी 13 -- बिहार के जमुई शहर में पारंपरिक खेलों को नई पहचान देने के उद्देश्य से दो दिवसीय 'माटी का बल दंगल' प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में 14 और 15 फरवरी को आयोजित होगा।प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को तीन बजे होगा, जो रविवार रात नौ बजे तक चलेगा।कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह उपस्थित रहेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह शिरकत करेंगे।

जिलाधिकारी नवीन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 300 प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि विजेताओं को चांदी का गदा प्रदान किया जाएगा।

इस बीच जिले के विभिन्न प्रखंडों में चांदी के गदा को घुमाया जा रहा है, जिससे युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रेरित किया जा सके। यह आयोजन खेल प्रेमियों में खासा उत्साह जगा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित