जमुई , जनवरी 30 -- जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादमें में पूजा के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान भगीरथ यादव के 23 साल के पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी करीब एक साल पहले फुलिया देवी से हुई थी। वह छत्तीसगढ़ में एक मिठाई की दुकान में काम करता था और पत्नी की डिलीवरी के कारण करीब दस दिन पहले ही गांव लौटा था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ मातम में बदल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित